ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाइन – दोस्त पर कार्रवाई करने की बात से खफा होकर तीन लोगों द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट करने का मामला सामने  आया था। इस मामले में चतुश्रृंगी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार को चतुश्रृंगी ट्रैफिक विभाग कार्यालय के सामने रात 7.30 बजे के करीब घटी। सारंग शैलेंद्र चौधरी (21), विभोर नरेशपाल तोमर (20), रामेश्वर अरविंदकुमार सिंह (20) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस नाईक शशिकांत धोंडीराम सपकाल ने चतुश्रृंगी पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर की है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’375a75b9-d1d3-11e8-82f7-a17af08f29bb’]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार शशिकांत सपकाल यह कल रात ट्रैफिक कार्यालय के सामने ड्युटी कर रहे थे। इस दौरान आरोपी के दोस्त जतिन सैन पर कार्रवाई की थी। जतिन सैनी पर कार्रवाई करने की बात से खफा होकर आरोपियों ने सपकाल से वाद विवाद किया। आरोपियों ने सपकाल के साथ गाली गलौज कर धक्कामुक्की की। सरकारी काम में रुकावट पैदा की। सपकाल द्वारा दी गई शिकायत पर चतुश्रृंगी पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया गया है। चतुश्रृंगी पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।

पुणे के मिलिट्ररी हॉस्पिटल में सेना के चार जवानों द्वारा दिव्यांग महिला के साथ बलात्कार

[amazon_link asins=’B07DWV5QJ7′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5222b17a-d1d3-11e8-82dd-f5fbb1b239dc’]

दामाद ने ससुर को बेरहमी से पीटा

पुणे में एक दामाद द्वारा ससुर की बेहरमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। दामाद और लड़की के झगड़ा को छुड़वाने के लिए गए ससुर और साले को दामाद बेहरमी के साथ पिटाई की है। साले के हाथ में काटकर गंभीर जख्मी किया है। यह घटना रविवार को कोंढवा स्थित कमल रेसिडेन्सी सोसायटी में रात सवा दस बजे के करीब घटी है। इस मामले में कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

[amazon_link asins=’B078GLXMDY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6030b6cd-d1d3-11e8-b345-b1ce18c721ba’]

उत्तम चिवला सालवे (60) ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में  दर्ज करवाया है। दामाद द्वारा बेटी की पिटाई की जा रही थी, जिसे छुड़वाने के लिए ससुर और साला बीच बचाव करने गया था। दामाद राजेश शेलार ने ससुर उत्तम सालवे को लोहे के पाइप से मारपीट की। कोंढवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[amazon_link asins=’B06Y66HWPB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’69ceb855-d1d3-11e8-9c22-cf6fde1e93ae’]