बाल विवाह मामले में तीन गिरफ्तार, 25 पर मामला दर्ज़  

विरार | समाचार ऑनलाइन
विरार पुलिस ने बाल विवाह मामले में  3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाल विवाह के मौके पर उपस्थित 25 लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है।
[amazon_link asins=’B079TV5V4C,B01MYB9CA8′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4c174088-bb50-11e8-9354-fd016dfc5f01′]
मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई अहमदाबाद महामार्ग पर बावखल पाडा में स्थित हुनमान मंदिर में एक नाबालिग लड़की के बाल विवाह होने की जानकारी एक स्वयंसेवी संस्था ने विरार पुलिस को दी।  जानकारी मिलते ही पुलिस फ़ौरन घटनास्थल पर पहुंची और विवाह को बंद कराया।  इसके साथ ही लड़की को छुड़ाया। 16 साल की नाबालिग लड़की की शादी 28 साल के दूल्हा से हो रही थी।
[amazon_link asins=’B06ZYX93ML,B01M0UJAP9′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’56c74dbe-bb50-11e8-9f34-c92581759d21′]

इस मामले में पुलिस ने दूल्हा वसंत राठोड (28), लड़की की माँ झीमाबाई राठोड(25) और लड़की के पिता विजय जाधव (42) को गिरफ्तार कर लिया गया है।  इसके साथ ही विवाह समारोह में उपस्थित 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया गया है।  पुलिस ने बालविवाह प्रतिबंध के तहत 2006 के अनुसार कलम 9 व 11  के अनुसार अपराध दर्ज़ कर लिया है।

फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश