दापोली के आंजर्ले समुद्र में पुणे के तीन युवकों की डूबकर मौत    

पुणे प्रतिनिधि : दापोली के आंजर्ले समुद्र में पुणे के छह युवक डूब गए जिनमें से तीन की मौत हो गई। शेष तीनों को बचाने में कामयाबी मिली है। यह घटना शुक्रवार की सुबह हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय राखेलकर, विकास श्रीवास्तव, मनोज गावंडे की मौत हुई हैं। जबकि निहाल चव्हाण, उबेस खान तथा रोहित पालांडे को बचाया गया। पुणे के औंध स्थित एक कंपनी में काम करनेवाले 14 युवक दापोली स्थित आंजर्ले समुद्र घुमने के लिए गए हुए थे। गुरूवार को सभी वहां के एक रिसोर्ट में उतरे हुए थे। शुक्रवार की सुबह सभी समुद्र में उतरे। उनमें से उक्त छह युवकों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं आया और वे डूब गए। उनमें से तीनों को अन्य युवकों ने स्थानिय लोगों की मदद से बचाया लेकिन तीन युवकों का डूबकर मौत हो गई। काफी देर बाद उनके शव मिले।

बचाए गए युवकों को दापोली के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच गई। उक्त घटना दापोली पुलिस थाने में दर्ज की गई है।