पुलवामा में सेना की कथित फायरिंग में तिपहिया वाहन चालक घायल

श्रीनगर (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सेना की कथित गोलीबारी में शुक्रवार देर शाम एक तिपहिया वाहन चालक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिपहिया वाहन चालक मुहम्मद शफी गनाई शुक्रवार देर रात रोमीशी नाला में एक चेक पोस्ट पर सेना के जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “चालक ने सिग्नल को नजरअंदाज कर दिया और चेक पोस्ट को पार कर चला गया जिसके बाद सैनिकों ने गोलियां चलाई। चालक के हाथ पर गोली लगी। उसे इलाज के लिए श्रीनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”