पुणे की ट्रैफिक में बीत जाता है साल में 8 दिन 1 घन्टे का समय

पुणे : समाचार ऑनलाइन – कई मामलों में अव्वल रहा पुणे शहर ट्रैफिक जाम में भी पूरी दुनिया के टॉप 10 शहरों में शुमार हो गया है। विश्व के 57 देशों के 416 प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की समस्या वाले शहरों में पुणे शहर इस टॉप 10 में पांचवे पायदान पर है। ट्रैफिक जाम का सर्वेक्षण करनेवाली एक कंपनी की रिपोर्ट की मानें तो पुणेकरों का साल के आठ दिन एक घन्टे यानी कुल 193 घन्टे का समय केवल ट्रैफिक जाम में बीत रहा है।
एम्सटर्डम की एक नेवीगेशन कंपनी ने ट्रैफिक जाम को समस्या वाले विश्वभर के शहरों का सर्वेक्षण किया है। उसकी एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 10 बड़े ट्रैफिक समस्या वाले शहरों में भारत का बेंगलुरू पहले पायदान पर है। बेंगलुरू की ट्रैफिक बहुत खराब स्थिति में है। यहां का ट्रैफिक प्रेशर 71 प्रतिशत से भी ज्यादा है। बेंगलुरू के बाद मुंबई चौथे स्थान पर और पुणे का स्थान पांचवां है। जबकि दिल्ली का स्थान दुनिया के सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों में आठवां है। बेंगलुरू में लोग औसतन एक साल में करीब 243 घंटे ट्रैफिक में बिताते हैं। जबकि मुंबई में लोगों का औसतन समय साल में 209 घंटे ट्रैफिक में बीतता है वहीं पुणे में औसतन 193 घंटे ट्रैफिक में जाता है।
इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे ज्यादा खराब ट्रैफिक व्यवस्था वाले शहरों में मनीला, बोगोटा, मास्को, लीमा, इस्तांबुल, जकार्ता के अलावा भारत के बेंगलुरू सहित चार शहर शामिल हैं। इसमें से महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे इन दो शहरों के अलावा देश की राजधानी दिल्ली का समावेश है। सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की समस्या वाले दुनियाभर के शहरों की टॉप 10 लिस्ट में मुंबई चौथे और पुणे पांचवें पायदान पर है। लिस्ट में आठवें नँबर पर राजधानी दिल्ली है। एक साल में मुंबईकरों का आठ दिन और 17 घन्टे का समय ट्रैफिक जाम में गुजर रहा है। इसके बाद पुणे जहां साल के आठ दिन और एक घन्टे एवं दिल्ली जहां साल के 7 दिन 22 घन्टे ट्रैफिक जाम में गुजर रहे हैं। दुनियाभर में सबसे कम 9 फीसदी ट्रैफिक जाम यूएसए के ग्रीन्सबोरो हाय पॉईंट शहर मेंं हैं।
भारी ट्रैफिक जाम वाले टॉप 10 के शहर
1) बेंगलुरु (भारत)
2) मनिला (फिलिपाइन्स)
3) बोगोटा (कोलंबिया)
4) मुंबई (भारत)
5) पुणे (भारत)
6) मॉस्को रिजन (ओब्लास्ट) (रशिया)
7) लिमा (पेरू)
8) नवी दिल्ली (भारत)
9) इस्तंबूल (तुर्की)
10) जकार्ता (इंडोनेशिया)