टीपू सुल्तान की बंदूक-तलवार हुई इतने में नीलाम

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – टीपू सुल्तान की बंदूक और तलवार बर्कशायर में नीलामी हुई। इस निमली में टीपू सुल्तान के अस्त्र-शस्त्रों का बोलबाला रहा। जिसमें सुल्तान की चांदी जड़ित बंदूक और सोने की तलवार शामिल हैं। जिनकी नीलामी कुल 107,000 पौंड में हुई। इस संग्रह में 14 बोली चांदी जड़ी 20 बोर वाली बंदूक की लगी। टीपू की इस बंदूक की नीलामी 60,000 पौंड यानि भारतीय रुपए में 54.74 लाख रुपए में हुई।

इस बंदूक के उल्लेख नोट में लिखा है कि संभवत: इस बंदूक को सीधे युद्धक्षेत्र से ही उठाया गया होगा क्योंकि यह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। बंदूक के बाद सबसे ज्यादा 58 बोली स्वर्ण अलंकृत तलवार की लगी जिसे करीब 18,500 पौंड (16 लाख रुपए) में खरीदा गया। इस नीलामी की जानकारी होने पर भारतीय उच्चायोग ने बर्कशायर स्थित नीलामी घर ‘एंटनी क्राइब लिमिटेड’ को इन सामग्रियों को वापस भारत भेजने पर विचार करने को कहा है।

इसके अलावा बीटल नट कास्केट भी 17500 पाउंड में बिका। वहीं गोल्ड ईस्ट इंडिया कंपनी की सील रिंग 2800 पाउंड में बिकी। ये दोनों ही सामा मेजर हार्ट के थे। बता दें कि इन चीजों को खरीदने में अधिकतर रूचि भारतीयों ने ही दिखाई। इससे पहले विजय माल्या ने भी टिपू सुल्तान की तलवार खरीदी थी।