मेट्रो के निर्माण में हो रहा लोगों की जान से खिलवाड़!

पिंपरी। पुणे समाचार ऑनलाइन
सार्वजनिक यातायात व्यवस्था सक्षम बनाने के उद्देश्य से पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में प्रस्तावित मेट्रो परियोजना सुविधा से कम आफत ज्यादा साबित हो रही है। हाल ही में मेट्रो के निर्माण के लिए लगाए गए बैरीकेट्स से टकरा कर स्कूली बच्चों को ले जा रही रिक्शा हादसे का शिकार बनी है। इस हादसे में तीन बच्चे चोटिल हुए और बड़ी दुर्घटना टल गई। अभी यह मामला ताजा ही है कि, मेट्रो के लिए बनाये जा रहे पिलर्स का निर्माण हीन दर्जे का रहने की जानकारी सामने आई हैं। हीन दर्जे के निर्माण से लोगों की जान के लिए खतरा बन गया है।
[amazon_link asins=’B0784BZ5VY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’134dda28-adf2-11e8-ad08-15bc778177a2′]

महामेट्रो और पिंपरी चिंचवड़ मनपा शहरवासियों की जान से खिलवाड़ कर रही है। इसका प्रमाण आरटीआई एक्टिविस्ट नीलेश प्रकाश निकम ने पेश किया है। फुगेवाडी में मेट्रो का 251 नँबर का पिलर खड़ा हो चुका है। इसका कॉलम सही तरीके से नहीं भरा गया है। इसके चलते पिलर के भीतर रहा स्टील का ढांचा साफ तौर पर नजर आ रहा है। इससे इसकी मजबूती पर सवाल खड़ा हुआ है। अगर अभी से ही मेट्रो के पिलर्स ऐसे हीन दर्जे के कमजोर रहेंगे तो मुंबई, दिल्ली की भांति पिंपरी चिंचवड़ में भी हादसे की संभावना से बचा नहीं जा सकेगा।

शरद पवार ने उठाया पुणे पुलिस की गिरफ्तारियों पर सवाल

मेट्रो के निर्माण में हो रहा लोगों की जान से खिलवाड़!
पिंपरी मनपा मुख्यालय स्थित विपक्षी नेता दत्ता साने के कार्यालय में आजन शाम एक संवाददाता सम्मेलन में साने और आरटीआई एक्टिविस्ट निकम ने उपरोक्त जानकारी का खुलासा किया है। उन्होंने इस हीन दर्जे के पिलर की तस्वीरें भी पेश की, जो उनकी शिकायत को प्रमाणित कर रही है। इस मौके पर शिवसेना के गुटनेता राहुल कलाटे, नगरसेवक शाम लांडे, पूर्व नगरसेवक मारुति भापकर आदि मौजूद थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि, मेट्रो के हीन दर्जे के निर्माण की ओर न मनपा प्रशासन और न ही सत्तादल भाजपा का ध्यान है। भाजपा नेताओं को केवल ठेकेदार कंपनी से मिलनेवाले विविध सप्लाई और मनुष्य बल आपूर्ति के ठेके से मतलब है। विपक्ष के नेता ने मेट्रो के निर्माण कार्य का सरकारी संस्था के जरिये स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।