बेटी को जन्मदिन की बधाई देने से पहले ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने हादसे में तोडा दम

नवी मुंबई। समाचार ऑनलाइन 

ट्रैफिक जाम हटाने पहुंचे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से हुए हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अतुल घागरे ऐसा मृत पुलिसकर्मी का नाम है। आज उनकी बेटी का जन्मदिन है मगर उसे जन्मदिन की बधाई देने से पहले ही हादसे का शिकार बन गए। नवी मुंबई के तलोजा में बुधवार तड़के हुए इस हादसे से घागरे परिवार के साथ ही पुरे पुलिस महकमे में शोक जताया जा रहा है। घागरे की पत्नी भी पुलिस बल में कार्यरत हैं और फ़िलहाल वह रबाले पुलिस ठाणे में तैनात है।

गुरुवार पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे की यातयात चंद घंटों के लिये बंद

[amazon_link asins=’B00OJZP1OM,B00NXG86UE,B00NQ2RULQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’420ec589-b0df-11e8-9c63-31443de57624′]

प्राप्त जानकारी के अनुसार अतुल घागरे आज तड़के पांच बजे के करीब तलोजा एमआईडीसी में ट्रैफिक जाम हटाने गए थे, तब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। तलोजा में भारी वाहनों की काफी आवाजाही होती है, जिससे यहां पर जाम की समस्या आम हो गई है। उसकी तुलना में यहाँ पुलिसकर्मियों की संख्या अपर्याप्त है। रात में तो यहाँ मात्र एक पुलिसकर्मी ही तैनात होता है। यहां पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग भी कई दिनों से की जा रही है। हांलाकि वरिष्ठ स्तर से यह मांग लगातार नजरअंदाज रही।