पुणे- मुंबई एक्सप्रेस वे पर ट्रेवल बस पलटी; 14 यात्री घायल

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे पर भातान टनल के पास एक यात्री बस सड़क किनारे पलट जाने से हुई दुर्घटना में करीब 14 यात्री घायल हो गए। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना शनिवार की सुबह 8 बजे के करीब घटी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रेवल्स की एक बस शनिवार की सुबह मुंबई से पुणे की और आ रही थी। भातान टनल के पास वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर महामार्ग पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुई। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और निजी सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।