पुणे-मुंबई हाईवे पर ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल

पुणे : पुणे समाचार

पुणे-मुंबई हाईवे पर शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब तलेगाव दाभाड़े में एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर घायल हुआ है। गनीमत रही कि जब यह हादसा हुआ, आसपास कोई वाहन नहीं था अन्यथा कई जानें जा सकती थीं। दुर्घटना ट्रक ड्राइवर का नियंत्रण खोने के चलती हुई। ट्रक मुर्गियां और बॉयलर अंडे लेकर मुंबई की ओर जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही हाईवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को रास्ते से हटवाया।