ट्रंप का भारत दौरा : अब से कुछ ही घंटों में भारत पहुंचेंगे डोनाल्ड ट्रंप, ये है पूरा शेड्यूल

अहमदाबाद : समाचार ऑनलाइन – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब से कुछ कुछ घंटों बाद भारत पहुंच जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की खबर पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। ट्रंप के स्वागत व आदर सत्कार के लिए गुजरात कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के अहमदाबाद पहुंचने से पहले उनके स्वागत और सुरक्षा की जोरदार तैयारी पूरी हो चुकी है। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप के स्वागत के लिए ट्वीट दिए है।

डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल –

24 फरवरी  –

सुबह 11.40 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।

दोपहर 12.15 बजे: ट्रंप साबरमती आश्रम पहुंचेंगे।

दोपहर 01.05 बजे: अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

दोपहर 03.30 बजे: डोनाल्ड ट्रंप आगरा के लिए रवाना होंगे।

शाम 04.45 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे।

शाम 05.15 बजे: डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल देखने जाएंगे।

शाम 06.45 बजे: आगरा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शाम 07.30 बजे: दिल्ली के पालम एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे।

25 फरवरी (मंगलवार) –

सुबह 10 बजे: डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन जाएंगे।  यहां भव्य समोराह का आयोजन होना है।

सुबह 10.30 बजे: राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

सुबह 11 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे। यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र से होगी। दोनों दिग्गज यहीं लंच भी साथ करेंगे।

दोपहर 12.40 बजे: समझौतों के करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद ट्रंप सीईओ राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस यानी अमेरिकी दूतावास आएंगे।

शाम 7.30 बजे: ट्रंप शाम शाम 7.30 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे।

रात 10 बजेः वाया जर्मनी अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।