हिंजवड़ी डबल गैंगरेप मामले में दो और आरोपी हिरासत में

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

आईटी हब के तौर पर पहचाने जाने वाले पिंपरी चिंचवड के हिंजवडी इलाके में दो मासूम बच्चियों के साथ गैंगरेप के मामले में दो और आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। इस घटना में एक बच्ची कोमा में चली गई थी बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। ज्ञात हो कि चॉकलेट का लालच देकर दोनों बच्चियों के साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया गया है। हिंजवड़ी पुलिस ने गणेश निकम नामक आरोपी को गिरफ्तार कर एक किशोर उम्र के लड़के हिरासत में लिया था।

गणेश विसर्जन के दौरान मरनेवालों की संख्या बढ़ी, 26 लोगों ने गवायी जान

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7060cd21-c087-11e8-b6ed-21a54f39c2d5′]

डीसीपी नम्रता पाटिल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंजवड़ी के पास चीनी मिल में काम करनेवाले दो मजदूरों द्वारा कल इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। 12 साल की यह दोनों बच्चियां चीनी मिल में काम करनेवाले मजदूरों की हैं। हिंजवड़ी पुलिस ने बच्चियों के साथ बलात्कार करने के मामले में गणेश निकम नामक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही दूसरे किशोर उम्र के लड़के को हिरासत में लिया है। इस वारदात की दूसरी पीड़ित लड़की के बयान के अनुसार इस वारदात में दो और लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई। इसके अनुसार दोनों को हिरासत में लिया गया है, फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।

[amazon_link asins=’B01FM7GG58,B07FH4PDHJ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7c95309b-c087-11e8-ab00-2120485813ab’]
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चॉकलेट का लालच देकर दोनों बच्चियों को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया है। इसमें से एक बच्ची के साथ दोनों ने और एक बच्ची के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किये जाने की जानकारी हाथ आयी है। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने बच्चियों को धमकी भी थी, यदि यह बात किसी को बतायी तो उन्हें जान से मार देंगे। इस घटना के बाद दोनों बच्चियां इतनी डरी हुई थी कि एक बच्ची बेहोश हो गई और कोमा में चली गई। शारीरिक और मानसिक रूप से चोटिल दोनों लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया वह बच्ची बेहोश हो गई। दोनों को औंध अस्पताल में ले जाया गया।

मंत्रिमंडल विस्तार के बीच आजमभाई का पत्ता कटने से बढ़ी भाजपा की चिंता

बेहोश बच्ची की हालत गंभीर रहने से उसे पुणे के ससून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहाँ डॉक्टरों को उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की बात पता चली और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दूसरी लड़की को भरोसे में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी हकीकत बता दी। इस बीच कोमा में चली गई लड़की की बीती रात मौत हो गई और उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ।