पुलिस हिरासत में दो आरोपियों ने की खुदकुशी की कोशिश

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी से फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना रविवार को दोपहर के समय पिंपरी पुलिस थाने में घटी। रविंद्र भागवत साततपुते (27, निवासी हनुमान नगर, बारामती) और सुमित गोवर्धन बेरड (22, निवासी कैलासनगर, पुणे) ऐसे खुदकुशी की कोशिश करने वाले आरोपियों के नाम हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा करने के पीछे उनका मकसद यही था कि, पुलिस उनको छोड़ देगी। बहरहाल खुदकुशी की कोशिश करने को लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ सहायक पुलिस निरीक्षक अशोक ज्ञानेश्वर जाधव (54) ने पिंपरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पिंपरी पुलिस के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस से फिरौती मांगने के आरोप में सातपुते और बेरड दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। नतीजन, वे दोनों पिंपरी पुलिस थाने में पुलिस हिरासत में थे। रविवार दोपहर करीब पौने चार बजे आरोपी ने जींस पैंट का बक्कल निकालकर अपने हाथ की नस काट ली। दोनों ने खुद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को इस बारे में बताया। पुलिस ने दोनों को तुरंत पिंपरी मनपा के यशवंतराव चव्हाण स्मृति (वाईसीएम) अस्पताल पहुंचाया। अब उनके खिलाफ खुदकुशी की कोशिश करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, अगर हम लोग आत्महत्या करने का प्रयत्न करेंगे तो पुलिस हमको छोड़ देगी। यह सोच कर उनलोगों ने ये कदम उठाया।