गोलीबारी करने की कोशिश के मामले में दो गिरफ्तार

पुणे । समाचार ऑनलाइन

माथाडी कामगार संगठन के उपाध्यक्ष जगदीश कुडेकर (31) पर आठ दिनों पहले बदलापुर में गोलीबारी की कोशिश की गई थी। हमलावरों द्वारा पिस्तौल नहीं चलने की वजह से कुडेकर बच गए थे। इस गोलीबारी के मामले में दो लोगों को उल्हासनगर परिमंडल-4 के जबरन चोरी प्रतिबंधक टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार जब्त किए गए हैं। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त प्रमोद शेवाले ने पत्रकार परिषद में दी।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e3b03220-ce0a-11e8-94b5-e340e1c97525′]

दत्ता रामदास कासोडो उर्फ शेलार (26), विवेक नायडू (22) को गिरफ्तार किया गया है। आठ दिनों पहले बदलापुर पश्चिम स्थित रेलवे स्टेशन के पास सानेवाडी परिसर के शामराव विठ्ठल कॉ. ऑप. बैंक के सामने माथाडी कामगार संगठन के उपाध्यक्ष जगदीश कुडेकर पर फायरिंग करने की कोशिश की गई थी। पुलिस को उनके गुप्त खबरी द्वारा खबर मिली थी कि दो शख्स बाइक पर हथियारों सहित किसी अपराध के सिलसिले में अंबरनाथ, एमआईडीसी में आनेवाले हैं। पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

[amazon_link asins=’B01D2IBFXM,B07437YHXP,B075K83QJK,B07GFBC27M,B072P75LFY,B06ZZB71TB,B014CLL3KS,B07GLS2TRR,B0725DHBK5′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f3371bb6-ce0a-11e8-8cd7-c543167c9887′]

बजाज मोटरसाइकिल से आनेवाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, कारतूस और मोबाइल जब्त किया है। दत्ता के पास से एक छुरा, मोबाइल व बाइक ऐसा कुल मिलाकर 88 हजार 150 रुपए का माल जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संघिन्न मामले दर्ज है। विवेक के खिलाफ बदलापुर पूर्व व पश्चिम पुलिस स्टेशन में 2 और दत्ता के खिलाफ मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में 3 अपराध दर्ज हैं।