एक ही दिन में कुछ घंटों के अंदर दो बड़ी घटनाएं

येवलेवाड़ी में चोरी के लिए की गयी फायरिंग 

पुणे : समाचार ऑनलाइन – कुछ घंटे के अंदर हमलावरों द्वारा दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के बाद पुरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गयी है। सुबह 9 बजे के आसपास चंदननगर परिसर में एक महिला पर गोलीबारी कर उनकी हत्या करने के कुछ घंटे बाद ही येवलेवाडी में एक सोने व्यापरी पर गोलीबारी करने की घटना सामने आयी है। यह घटना दोपहर पौने दो बजे के आसपास घटी। सोने के व्यपारी पर गोलीबारी करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोंढवा परिसर के येवलेवाडी में गणेश ज्वेलर्स नामक एक दुकान है। हर रोज की तरह दुकान के सामने भीड़ मौजूद थी। इस दौरान दोपहर पौने दो बजे के आसपास अज्ञात हमलावर ने गणेश ज्वेलर्स में मौजूद एक व्यक्ति पर गोलीबारी कर दी । इस गोलीबारी में वह व्यक्ति घायल हो गया । वहां मौजूदा लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे है।

कोंढवा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पाटील एवं उनके सहकर्मी के साथ-साथ क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्‍त शिरीष सरदेशपांडे, सहायक आयुक्‍त समीर शेख, डकैती प्रतिबंधक दल के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कदम आदि कई अधिकारी घटनास्थल पर रवाना हुए है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। हमलावर द्वारा यह गोलीबारी डकैती या कोई और वजह से की गयी है, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलु की जांच करने में जुटी है। कुछ देर पहले ही चंदननगर परिसर के आनंद पार्क में सुबह हुई गोलीबारी में एकता ब्रिजेश भाटी (38) की मौत हो गयी थी। इस घटना के कुछ घंटो के अंदर ही यह दूसरी बड़ी घटना है। एक ही दिन में इस तरह के दो बड़ी घटना घटने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गयी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, डकैती के लिए चार आरोपी येवलेवाडी में आये थे,जानकारी के अनुसार डकैती करने के लिए गोलीबारी की गयी है। हमलावर गोलीबारी कर घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।