मामूली विवाद में दो भाइयों पर चाकू से हमला, 5 गिरफ्तार

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन

तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद के चलते दो भाइयों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पिंपरी-चिंचवड़ के थेरगांव स्थित संभाजीनगर में मंगलवार रात 9 बजे के आसपास यह वारदात हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में अनिकेत हरिश्चंद्र काले, रविन्द्र पोखरकर, ह्रषिकेश पांचाल,आदेश दिलीप बालवाड़कर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

[amazon_link asins=’B07FSS3FG4,B06Y55VFWG,B07D3NFBXG’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f6a0abc2-9ad0-11e8-83b4-4b88e5117efb’]

पुलिस के अनुसार, प्रीतम जयरविंद्र अडसूल (24) और प्रेम जयरविंद्र अडसूल (27) आरोपियों को पहचानते हैं। उनके बीच पुरानी किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात तेज़ गाड़ी चलाने को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई थी, जिससे गुस्साए आरोपियों ने प्रीतम और प्रेम सहित केरबा नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला बोल दिया। घटना का पता चलते ही वाकड़ पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दोनों भाइयों की हालत नाजुक बताई जा रही है।