एक्सप्रेस वे पर आज दो घन्टे मेगा ब्लॉक

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – मुंबई – पुणे एक्सप्रेस वे पर मुंबई जानेवाली लेन पर कमान बनाने के काम के चलते कल (गुरुवार) दोपहर 12 से दो बजे तक मेगाब्लॉक किया जाएगा। इसका सीधा असर मुंबई जानेवाली ट्रैफिक पर होगा। हालांकि मुंबई जानेवाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें सहयोग देने की अपील राज्य ट्रैफिक विभाग ने की है।
एक्सप्रेस वे पर पुणे से मुंबई की ओर जानेवाली लेन पर जहां टनल खत्म होता है पनवेल एग्जिट के पास धाटण की जगह राज्य सड़क विकास निगम द्वारा कमान बनाई जा रही है। इसके लिए कल दोपहर 12 से दो बजे तक मेगाब्लॉक घोषित किया गया है। इस दौरान मुंबई जाने वाली ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ा जाएगा। इसकी जानकारी राज्य महामार्ग पुलिस अधीक्षक विजय पाटिल ने दी है।
क्या है वैकल्पिक मार्ग
खालापूर टोल नाका – खालापूर गांव – खालापूर फाटा – (एनएच 04) मार्ग चौक फाटा – दौंड फाटा – शेडूंग टोल – अजिवली फाटा – वापस पुणे – मुंबई एक्सप्रेस वे पर। मेगाब्लॉक के दौरान इस मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। वहीं भारी वाहनों को खालापूर टोल नाका के पीछे फ़ूड मॉल के पास रोका जाएगा, यह एक विज्ञप्ति के जरिए सूचित किया गया है।