ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत

पुणे : समाचार ऑनलाइन – ट्रक और कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना शुक्रवार की देर रात पुणे-सोलापुर महामार्ग पर डालज परिसर में हुई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संतोष अर्जुन नाचण (42) और रामकुवर घनश्याम डफल (70) की माैत हो गई हैं। दोनों पुणे के इंदापुर तहसील स्थित बोरी गांव मंे रहते थे। दुर्घटना में आशाबाईं नाचण और लक्ष्मी जाड़कर घायल हुई हैं।

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे संतोष नाचण भिगवण मार्ग से कार से बोरी की ओर निकले हुए थे। कार मंे अन्य तीनों भी थे। उस वक्त एक ट्रक तेज रफ्तार से इंदापुर से पुणे की ओर निकला हुआ था। डालज फाटा परिसर मंे आने के बाद ट्रक चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और सीधे कार से जा टकरा। इसमें नाचण और डफल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहंुच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एक ही गांव के दो व्यक्तियों की मौत होने के कारण बोरी गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

visit : punesamachar.com