येरवडा में फर्श गिरने से दो मजदूरों की मौत

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के येरवडा इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट पर फर्श गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। यह घटना 10 बजे के करीब घटी है। बोट क्लब के पास बिल्डिंग निर्माण का कार्य चल रहा है, इस दौरान काम करते समय बड़े बड़े फर्श को निकालते समय मजदूरों के शरीर पर बड़ी टाइल्स गिरने से मौत हो गई। मृतकों के नाम गोविंद मिठाई लाल प्रजापति (22, उत्तरप्रदेश) और लक्ष्मण रामरतन दुर्वे (26, छत्तीसगढ़) है।

प्राथमिक जानकारी अनुसार लापरवाही के चलते यह घटना घटी है। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर दाखिल होकर मजदूरों को हॉस्पिटल भेज दिया गया, पर उनकी गंभीर रूप से घायल होने के कारण पहले ही मौत हो गई है। मजदूरों के नाम अब तक पता नहीं चल सके है।