7 लाख के ड्रग्स के साथ दो नायजेरियन महिलाएँ गिरफ्तार 

नवी मुंबई/ पुणे समाचार ऑनलाइन   
नवी मुंबई स्थित तलोजा पुलिस ने सात लाख रुपए के नशीले पदार्थ के साथ दो नायजेरियन महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपियों के पास से  250 ग्राम ड्रग्स जब्त किये है।  दोनों महिला नवी मुंबई के खारघर शहर में रहती है। आरोपी महिला का नाम हॅप्पीनेस ऍगबॉखियन और डेस्टिनी फिलिप नाम है।
तलोजा परिसर में दो विदेशी महिला नशीले पदार्थ बेचने के लिए आयी है, ऐसी जानकारी तलोजा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक उमेश गीते को अपने गुप्त खबरी से मिली थी।  जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन से पुलिस अधिकारी शीतल बामणे, भारत पाटील और बाकि के पुलिसकर्मी द्वारा कारवाई करते हुए तलोज फेज-2 रेल्वे स्टेशन परिसर पर जाल बिछाकर दोनों आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों महिला स्टेशन के पास स्कुटी से घूम रही थी।  पुलिस को शक होने पर उन्हें रोककर उनसे पूछताछ की गयी।  पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उनके पास से एम. डी. ड्रग्स बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ पर आरोपी महिलाओं ने ड्रग्स बेचने की बात काबुल की।  गिरफ्तार किये गए दोनों महिला नायजेरियन है।  इनके पास 250 ग्राम ड्रग्स पुलिस ने जब्त किये है।  जिसकी बाजार में कीमत लगभग 7 लाख रुपए है.