चोरों को देख भागनेवाले दो पुलिस कर्मी निलंबित

पुणे प्रतिनिधि : चोरों को देख भागनेवाले दो पुलिस कर्मियों को आनन फानन में निलंबित किया गया है। यह घटना सोमवार के तड़के पुणे स्थित औंध परिसर में हुई थी।

पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटील ने शहर पुलिस दल के कर्मी प्रविण रमेश गोरे और अनिल दत्तु अवघड़े को निलंबित किया हैं। सोमवार के तड़के कीब तीन बजे औंध स्थित शैलेश टॉवर में हथियारों से लैस चार चोर  घुसे हुए थे। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की। इसकी जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष मिली। उस समय परिसर में पुलिस कर्मी गोरे और अवघड़े बीट मार्शल का काम कर रहे थे। दोनों करीब सवा तीन बजे शैलेश टावर पहुंच गए। तब चोर हथियार लेकर दोनों के सामने आए।

चोरों के हाथों में हथिया देख गोरे और अवघड़े दुपहिया से भाग गए। अवघड़े के पास एसएलआर रायफल होने के बावजूद भी उन्होंने उसका इस्तमाल नहीं किया। नहीं दोनों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की। दोनों के समक्ष चोर भाग गए। इसकी जानकारी तक दोनों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को नहीं दी। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

मंगलवार को घटना सामने आने के बाद शहर में दिनभर इसकी चर्चा चल रही थी। घटना से पुलिस दल की बदनामी होने के साथ लोगों में छवि खराब होने का मत वरिष्ठ अधिकारियों ने जताते हुए गोरे और अवघड़े पर निलंबन की कार्रवाई की।