महाराष्ट्र के सोलापुर में PI समेत दो पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला

सोलापुर : ऑनलाइन टीम – माळशिरस तालुका के वेळापूर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक भगवान खारतोडे, पुलिस कॉन्स्टेबल विठ्ठल बंदुके समेत पुलिस नाईक दीपक मेहरकर और पुलिस कर्मचारी पर वेळापूर के पारधी वस्ती में 50-60 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस कर्मी घायल हो गए।

दरअसल वेळापूर के पारधी वस्ती में अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक भगवान खरतोडे समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जब पुलिस की टीम ने पारधी वस्ती में लोगों के घरों में जाकर अवैध शराब को नष्ट करने पहुंचे तभी अवैद्य शराब बेच रहे गांव के लोगों ने पुलिस पर ही जानलेवा हमला कर दिया।

वेळापूर थाने के पुलिस निरीक्षक ने इससे पहले वेळापूर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कई अवैध व्यापारों पर नकेल कसी थी और अवैध शराब बेचने वालों पर नकेल कसी थी। घटना की जानकारी मिलते ही अकलुज उपविभागीय पुलिस अधिकारी निरज राजगुरु घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। देर रात मामला दर्ज किया गया।