दुपहिया सवार नाबालिग लड़की की दुर्घटना में मौत

 पुणे : तेज रफ्तार से जा रही कार की जोरदार टक्कर लगने से दुपहिया सवार 14 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार की रात पुणे के बी. टी. कवड़े मार्ग पर हुई।

पुलिस ने बताया कि यश विजय पाटील (14, घोरपड़ी) की मौत हो गई है। घटना को लेकर मुंढवा पुलिस थाने में अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज किया गया है।

शनिवार की रात यश दुपहिया लेकर बी. टी. करड़े मार्ग से निकला हुआ था। उस समय तेज रफ्तार से आई कार की उसे जोरदार टक्कर लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सिर में गंभीर चोटें आने के कारण इलाज से पहले ही मौत होने की जानकारी डॉक्टर ने दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। यश बिना हेल्मेट दुपहिया चला रहा था ऐसी जानकारी जांच में सामने आई हुई है।