अज्ञात वाहनाें की टक्कर से दो दुपहिया सवारों की मौत

 पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के विश्रांतवाड़ी तथा मगरपट्‌टा इलाकों में हुई अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो दुपहिया सवारों की मौत हो गई। इन दोनों दुर्घटनाओं को लेकर संबंधित पुलिस थानों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं।

विश्रांतवाड़ी में हुई दुर्घटना में प्रल्हाद पंढरीनाथ शिंदे (38, येरवड़ा) नामक दुपहिया सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। शिंदे गुरूवार की दोपहर चार बजे विश्रांतवाड़ी से निकले हुए थे। फुलेनगर जलशुध्दी केन्द्र के पास उनकी दुपहिया को अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर दी जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए शिंदे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर विश्रांतवाड़ी पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मगरपट्‌टा में युवक की मौत

वहीं शनिवार की दोपहर ढाई बजे मगरपट्‌टा परिसर में बी. जी. शिर्के कंपनी के सामने से जा रहे 25 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार से निकले अज्ञात वाहन की टक्कर लगी जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना को लेकर हड़पसर पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

visit : punesamachar.com