पीछा करते हुए दो युवतियों के साथ छेड़छाड़

पिंपरी। सँवाददाता – पीछा करते हुए दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी किये जाने के आरोप तले पिंपरी चिंचवड़ की वाकड़ पुलिस ने महेंद्र तुकाराम खरात (निवासी पडवलनगर, थेरगांव, पुणे) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार की सुबह साढ़े सात से पौने 12 बजे के बीच थेरगांव और सांगवी में यह घटना घटी।
इस बारे में एक 21 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वाकड़ पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवतियां एक साथ जा रही थी तब महेंद्र ने उनका पीछा किया। तुम मुझे बहुत पसंद ही कहकर युवती के साथ छेड़छाड़ की। यही नहीं उसके साथ रही उसकी सहेली के साथ भी उसने बदसलूकी की। पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर वाकड़ पुलिस ने महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।