पुराने विवाद में दो युवकों को किया घायल

पिंपरी : पुणे समाचार

पुराने विवाद में दो युवकों पर तेज धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। यह वारदात पिंपरी के बौद्धनगर इलाके में रविवार रात को हुई। घायलों के नाम सरफराज मोहम्मद शेख और संदीप वाल्हेकर हैं। इस संबंध में सरफराज ने पिंपरी पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  सरफराज, संदीप और  आरोपियों के बीचरविवार दोपहर पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। रात 10 बजे के करीब  आरोपियों ने फिर से सरफराज और संदीप पर हथियारों से हमला बोल दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इस वारदात में करीब हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने कुछ हमलावरों को हिरासत में ले लिया है।