उबरचालक ने की महिला कम्प्यूटर इंजीनियर से छेड़खानी

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – टेक्नोलॉजी के दौर में सुरक्षित सफर का दावा करने वाली उबर कंपनी के एक कैब चालक को हिंजवड़ी पुलिस ने छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया है। उस पर हिंजवड़ी आईटी पार्क की एक कंपनी में काम करने वाली महिला कम्प्यूटर इंजीनियर को कैब में लॉक कर उसके साथ बदसलूकी किये जाने का आरोप है। तुषार बबनराव लांडगे ऐसा गिरफ्तार कैब चालक का नाम है। उसके खिलाफ 37 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर साढ़े 12 बजे पीड़ित महिला ने कैब बुक की थी। सफर में वह अपना टिफिन खाने लगी तो तुषार ने उसे मना कर दिया। इसी बात पर दोनों का विवाद हुआ। इसके बाद वह आईने में उसे गलत नजर से घूरता रहा और अश्लील इशारे किये। हिंजवड़ी- वाकड़ पुल के नीचे पहुंचने के बाद उसने महिला को उतरने नहीं दिया और कैब लॉक कर दी। अब मैं तुम्हारा क्या हश्र करता हूँ देखो, कहकर उसे धमकाया। जैसे- तैसे उसकी चुंगुल से छूटने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने तुषार को गिरफ्तार कर लिया।

पिंपले गुरव में भी महिला से बदसलूकी
यहां पिंपले गुरव में भी बीच राह में एक महिला के साथ बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार की रात नौ बजे जब महिला कचरा फेंकने घर से बाहर आई तब दो लोगों ने उसे बीच राह में रोककर उसके साथ बदसलूकी की। महिला की शिकायत के आधार पर सांगवी पुलिस ने अमोल और अनिल बनसोडे दोनों निवासी जगताप बस्ती, पिंपले गुरव, पुणे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।