Ulhasnagar Municipal Corporation | ‘ज्यादा पूछताछ न करें…’ शिवसेना महिला सभापति को धमकी भरा पत्र, उल्हासनगर मनपा में खलबली

उल्हासनगर (Ulhasnagar Newss) : शिवसेना (Shiv sena) की महिला सभापति के ऑफिस में धमकी (Threat) भरा पत्र मिला है। इससे उल्हासनगर मनपा मुख्यालय (Ulhasnagar Municipal Corporation) में खलबली मच गई है। शिक्षा समिति की सभापति शुभांगी बेहनवाल (Shubhangi Behnwal) को यह धमकी भरा पत्र उनके कार्यालय में मिला है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह धमकी भरा पत्र किसने दिया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभांगी चार माह पूर्व प्री-प्राइमरी व सेकेंडरी एजुकेशन कमेटी (Secondary Education Committee) की सभापति चुनी गई थीं। चुने जाने के बाद, उन्होंने मनपा के स्कूलों की बिगड़ती हालत और छात्रों की संख्या बढ़ाने पर काम करना शुरू कर दिया। हालांकि, ऐसा करते हुए उन्होंने शिक्षा बोर्ड (board of Education) से पिछले चार साल में मरम्मत और सुविधाओं पर खर्च की गई राशि की जानकारी पत्र के माध्यम से मांगा था।

 

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से जानकारी देने में आनाकानी की जा रही है। इसी पृष्ठभूमि पर शुक्रवार की दोपहर जब वह अपने कार्यालय आई तो उनकी मेज पर एक धमकी भरा पत्र रखा था, ”ज्यादा पूछताछ ने करो, नहीं तो तुम्हारा भी मनोज शेलार (Manoj Shelar) करना पड़ेगा।’ यह उनके हाथ लगा। उसके बाद मनपा मुख्यालय में खलबली मच गई है।

 

इसके बाद उन्होंने मनपा आयुक्त से मुलाकात की और उन्हें यह जानकारी दी। फिलहाल मनपा में लगे सीसीटीवी की जांच का काम चल रहा है। पिछले साल इस शिक्षा बोर्ड की जानकारी महाराष्ट्र नव निर्माण विद्यार्थी सेना (Maharashtra Navnirman Vidyarthi Sena) के उल्हासनगर नगर अध्यक्ष मनोज शेलार ने मांगी थी। तब शेलार पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया था। इसमें वे बाल-बाल बचे थे। हमले के सिलसिले में मनपा के एक अधिकारी को भी गिरफ्तार (Arrest) किया गया था।

 

इस बीच पत्र में शेलार के नाम का जिक्र इस बात का संदेह पैदा करता है कि शिक्षा विभाग (Education Department) में बड़ी साजिश रची जा रही है।

शिवसेना के नगर प्रमुख राजेंद्र चौधरी (Rajendra Chaudhary) और गुट नेता धनंजय बोढारे (Dhananjay Bodhare) ने चेतावनी दी कि जल्द ही धमकी देने वाले को ढूंढ़ लिया जाए वरना शिवसेना (Shiv sena) के अंदाज में जवाब दिया जाएगा।

फिलहाल सभापति शुभांगी बेहनवाल और शिवसेना के पदाधिकारियों ने सेंट्रल पुलिस स्टेशन (Central Police Station) पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

Bharatiya Janata Party | भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का विवाद दिल्ली दरबार पहुंचा, चंद्रकांत पाटिल को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के पार्टी में चल रही लॉबिंग

Mumbai BMC Election | शिवसेना 2022 का BMC चुनाव आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में लड़ेगी ?