रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक के पास मिली बेहिसाब संपत्ति

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे जिला निवासी एक रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक और उसके परिवार के पास पौने दो करोड़ रुपए की बेहिसाबी संपत्ति मिलने से खलबली मच गई है। एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) पुणे की ओर से भिगवण पुलिस थाने में इस रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक और उसके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।यशवंत दादासाहेब ओंबासे (निवासी निरगुडे, इंदापुर, पुणे) और तुषार यशवंत ओंबासे ऐसे मामला दर्ज कराए गए पिता-पुत्र के नाम है। उनके खिलाफ एसीबी पुणे की उपाधीक्षक कांचन जाधव ने शिकायत दर्ज कराई है।

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस निरीक्षक ओंबासे चंद्रपुर के बल्लारशा पुलिस थाने में नियुक्त थे तब उनके खिलाफ बेहिसाबी संपत्ति संबंधित शिकायत एसीबी को मिली थी। एसीबी की उपाधीक्षक कांचन जाधव ने इस मामले की जांच की। इसमें 1 सितंबर 1978 से 31 मई 2013तक ओंबासे और उनके परिवार को ज्ञात स्रोतों से तीन करोड़ 20 लाख एक हजार 685 रुपये की आय होनी चाहिए थी। मगर परोक्ष में उनकी आय तीन करोड़ 26 लाख 63 हजार 647 रुपए थी। वहीं उनका इस कालावधि का कुल खर्च पांच करोड़ 74 लाख 43 हजार रुपए पाया गया।

एसीबी द्वारा की गई जांच-पड़ताल में ओंबासे और उनके परिवार के नाम पर कुल एक करोड़ 87 लाख 42 हजार 676 रुपए की बेहिसाबी संपत्ति पायी गई। इसमें उनके पुत्र तुषार का भी हाथ रहने की बात सामने आई। बेहिसाबी संपत्ति सामने आने से एसीबी की उपाधीक्षक कांचन जाधव ने ओंबासे पिता-पुत्र के खिलाफ भिगवण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा उनकी बारामती में रही जायदाद का पंचनामा करने का काम शुरू है। एसीबी पुणे के अधीक्षक संदीप दीवान ने भ्रष्टाचार संबन्धी शिकायत के लिए एसीबी के 1064 टोल फ्री नँबर पर संपर्क करने की अपील की है।