अशिक्षित महिला को लगाया लाखों का चूना, मामला दर्ज

दिघी। समाचार ऑनलाइन 
पिंपरी चिंचवड़ परिसर में तीन लोगों ने मिलकर एक अशिक्षित महिला के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने मिलकर अशिक्षित महिला को 16 लाख रुपए का चुना लगाया। यह घटना दिघी परिसर में घटी। इस मामले में बय्यो शिवराम रावलकर नामक महिला ने विशाल बच्चू रावलकर , विनायक विजय गागड़े और शशिकांत बागड़े के खिलाफ धोखाधड़ी का शिकायत दर्ज़ कराई है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’adc7bd6d-c7d5-11e8-8b4b-6ddc46bdf079′]
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, शिकायकर्ता महिला के बेटे की मौत के बाद बीमा पॉलिसी से मिलने वाले पैसे हड़पने के लिए महिला की अनपढ़ता का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने महिला के उंगलियों का निशान कागजात पर लेकर 16 लाख 52 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। शिकायकर्ता महिला को बेटे की मौत के बाद बीमा पॉलिसी की रकम मिलने वाली थी।  जिसका फायदा उठाकर महिला के परिचितों ने ही उनसे धोखाधड़ी की।  महिला ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ दिघी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। आगे की जांच में पुलिस जुटी है।
[amazon_link asins=’B07D9G1GHB,B071D4MP9T’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d89895db-c7d5-11e8-b267-ad07dfb46ef5′]