केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग से जीत की ओर

रांची (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा झारखंड में हाजारीबाग लोकसभा सीट से जीत की ओर अग्रसर हैं। सिन्हा जहां 2,94,555 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल साहू मात्र 98,736 वोट ही हासिल कर पाए हैं। सिन्हा सुबह से बढ़त बनाए हुए हैं।

एक और केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत सुबह से ही पीछे चल रहे हैं। अब तक 4,26,767 वोटों की गिनती की गई है। भगत को 1,86,782 वोट मिले हैं और कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत को 1,92,207 वोट मिले हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) झारखंड की 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सिंहभूम से कांग्रेस उम्मीदवार गीता कोड़ा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख लक्ष्मण गिलुवा 50,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।