उर्मिला मातोंडकर ने ऐसे मांगे वोट

समाचार ऑनलाईन – लोकसभा चुनाव नजदीक है। इस दौरान सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। हालही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर भी चुनावी प्रचार में निकल चुकी है। बात दें कि उर्मिला मातोंडकर को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

आज वह पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में वोट मांगती देखी गयी।दरअसल उर्मिला मुंबई में कांग्रेस ऑफिस जाने के दौरान उन्होंने ऑटो चालकों से मुलाकात की और उनसे वोट देने की अपील की। इस सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। मातोंडकर को भाजपा के सांसद गोपाल शेट्टी के खिलाफ उतारा गया था। सूत्रों की मानें तो पार्टी शेट्टी के खिलाफ किसी चर्चित चेहरे को उतारना चाहती थी। यही वजह है कि उर्मिला के नाम का चयन किया गया।

बात दें कि भाजपा नेता और राष्ट्रपति राम नाइक ने 1989 और 1999 के बीच इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था. वर्तमान में राम नाइक अभी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं. साल 2004 में एक्टर गोविंदा ने कांग्रेस की टिकट पर राम नाइक को हराया था। इसके बाद वह 2009 में चुनाव नहीं लड़े।