उडिनेसे के स्ट्राइकर विजू ग्रेमियो में लोन पर शामिल होंगे

रियो डी जनेरियो, 3 जनवरी (आईएएनएस)- उडिनेसे के स्ट्राइकर फिलिपे विजू 12 महीने के लिए लोन पर ब्राजील के क्लब ग्रेमियो में शामिल हो सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अुनसार, ब्राजील के ही क्लब फ्लेमेंगो से पांच वर्षो के लिए उडिनेसे में शामिल होने के बाद से 21 वर्षीय विजू ने इटली की टीम के लिए केवल पांच मैच ही खेलें हैं और अब तक एक भी गोल नहीं किया है। विजू की कीम करीब 65 लाख डॉलर है।

दोनों क्लबों ने शर्तो पर सहमति जताई है और अब यह विजू पर निर्भर करता है कि वह ग्रेमियो से मिलने वाले वेतन की शर्तो को मानते हैं या नहीं।

विजू को ब्राजील का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है और उन्होंने देश की अंडर-20 टीम के लिए 2017 में आठ मैचों में कुल चार गोल दागे थे।