वरुण ने आलिया को इस तरह किया पीछे से ‘हग’, खुद शर्मा गए वरुण, देखें वीडियो

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – वरुण धवन और आलिया की जोड़ी परदे पर लोग खूब पसंद करते है। इसका उदाहरण हम्टी शर्मा की दुल्हनियां, बद्री की दुल्हनियां, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर जैसी हिट फिल्मों से पता चलता है। रियल लाइफ में भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त है।

दोनों अक्सर मीडिया शो या कोई भी इवेंट हो साथ में मस्ती करते नज़र आते है। इन दिनों दोनों अपकमिंग फिल्म कलंक के प्रमोशन में व्यस्त है। इन दिनों सोशल मीडिया पर दोनों की एक छोटा सा वीडियो क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें वरुण धवन आलिया भट्ट को पीछे से हग कर फोटो शूट करवा रहे है। वीडियो दोनों एक दूसरे के काफी करीब लग रहे है। साथ ही दोनों काफी कम्फ़र्टबल भी लग रहे है।