वरुण गांधी  बचा पाएंगे आपने गढ़ या हेमराज वर्मा मरेंगे बाजी 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – पीलीभीत लोकसभा सीट पर देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर पिछले तीन दशक से संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी और बेटे वरुण गांधी का ही कब्ज़ा रहा है।  एक बार फिर इस सीट पर वरुण गांधी मैदान में हैं। पिछली बार उनकी मां मेनका गांधी यहां से जीतीं थीं।  इस बार वरुण का मुकाबला सपा-बसपा के संयुक्त प्रत्याशी हेमराज वर्मा से हैं।