दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री का निधन

अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता बूटा सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वो 86 साल के थे। बिहार के पूर्व राज्यपाल भी रहे। बूटा सिंह राजस्थान से कांग्रेस के सांसद रहे। उन्होंने केंद्र में अलग-अलग सरकार के दौरान गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री समेत कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।

नेहरू-गांधी परिवार के भरोसेमंद रहे बूटा ने गृह, कृषि, रेल, खेल मंत्री और अन्य कार्यभार के अलावा बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को बूटा सिंह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें अक्टूबर में ब्रेन हैमरेज के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी पहचान पंजाब के बड़े दलित नेता के तौर पर रही।