पुणे में दहशत निर्माण करने के लिए देसी पिस्तौल रखनेवाला शातिर गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – देसी पिस्तौल रखने के मामले में एक शातिर को फरासखाना पुलिस ने बुधवार पेठ से गिरफ्तार किया है। दहशत निर्माण करने के लिए पिस्तौल रखने की जानकारी पुलिस जांच में सामने आयी है। सूरज उर्फ एसटी अशोक ठोंबरे (22, नाना पेठ) को गिरफ्तार किया गया है। ठोंबरे बुधवार पेठ इलाके में दहशत निर्माण करने के लिए आया था। आरोपी के पास देसी पिस्तौल होने की जानकारी पुलिस कर्मी अमेय रसाल को मिली थी। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से देसी पिस्तौल और एक कारतूस जब्त किया गया है। फरासखाना पुलिस स्टेशन के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक किशोर नावंदे, अपराध शाखा के निरीक्षक संभाजी शिर्के के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक महेंद्र पाटिल, बापू खुटवड, विनायक शिंदे, अमोल सरडे, शंकर कुंभार, अमेय रसाल, सयाजी चव्हाण, महावीर वलटे, विशाल चौगुले, आकाश वाल्मिकी, गणेश ढगे ने की है।