शातिर ने नाबालिग लड़की के साथ किया बलात्कार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में एक शातिर आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। लड़की को घर में अकेला पाकर बलात्कार करने की घटना उजागर हुई है। मौका पाकर नाबालिग लड़की के साथ लगातार बलात्कार किए जाने से लड़की गर्भवती होने के बाद मामला प्रकाश में आया। इस मामले में शिकायत दर्ज की गई है। अपराध करनेवाला आरोपी एक चोरी के मामले में येरवडा जेल की सलाखों की पीछे कैद है।
विक्रांत लक्ष्मण बोरकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़िता ने येरवडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पीड़ित लड़की को घर में अकेला पाकर मई 2018 में विक्रांत बोरकर द्वारा बलात्कार किया गया। बलात्कार करने के बाद यह बात किसी को बतायी तो जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। उसने एक लड़की को जन्म दिया। उसके बाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। लेकिन विक्रांत एक शातिर आरोपी है और चोरी के मामले में जेल में कैद है। इस मामले में आगे की जांच महिला पुलिस उपनिरीक्षक वाघमारे कर रहे हैं।