फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए विक्की कौशल, चीकबोन फ्रैक्‍चर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – विक्की कौशल बॉलीवुड के ऐसे एक्टर है जिन्होंने बहुत ही कम समय में पूरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम किया है। उरी फेम विक्की के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। हाल ही में गुजरात में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की सेट पर जख्मी हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार विक्‍की कौशल डायरेक्‍टर भानुप्रताप स‍िंह की हॉरर फ‍िल्‍म के एक सीन की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की घायल हो गए। शूटिंग के दौरान विक्की पर एक दरवाजा गिर गया। जिससे विक्की के चेहरे पर चोट लगी और उनका चीकबोन फ्रैक्‍चर हो गया और उन्हें गाल पर 13 स्टिचेस लगे।

इस बात की जानकारी फ‍िल्‍म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी। खबरों के मुताबिक विक्की को एक सीन शूट करना था जहा उन्हें  दौड़ कर एक दरवाजे को खोलना था। लेकिन कुछ तकनिकी गड़बड़ के कारण दरवाजा विक्की पर ही गिर गया। घटना के बाद विक्की को नजदीकी अस्पताल लेजाया गया। हालांकि विक्की को अब मुंबई वापस ले आया गया है और उनका इलाज चल रहा है।