VIDEO : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में सोनाक्षी के हाथों हथकड़ी पहनी नज़र आ रही है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि सोनाक्षी को किस जुर्म के लिए गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अभी वीडियो की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ सकते हैं।

बता दें कि पिछले कई दिनों से कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं। सोनाक्षी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सोनाक्षी वीडियो में ये कहती दिख रही हैं कि ‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। आप मुझे इस तरह गिरफ्तार नहीं कर सकते।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके हाथ में हथकड़ी लगाई गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में है।

बता दें कि इस मामले में सोनाक्षी की टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अभी बीते रोज ही देश के कई हिस्सों में वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोनाक्षी के पुतले फूंके हैं। लोगों का आरोप है कि एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग किया। हालांकि इस घटना के बाद सोनाक्षी ने माफी मांगी है। इससे पहले कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा का आरोप है कि दिल्ली में 30 सितंबर 2018 को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें अवार्ड वितरण के लिए सोनाक्षी सिन्हा को आना था। जून माह में करार हो गया था। 37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की गई थी। लेकिन 30 सितंबर को वह कार्यक्रम में नहीं आईं।