Video : फिल्म ‘बागी 3’ में टाइगर-श्रद्धा संग दिखेंगी दिशा पाटनी, ऐसा होगा LOOK

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी अब टाइगर की अगले फिल्म बागी 3 में नजर आने वाली है। इस फिल्म में टाइगर के साथ-साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आएँगी। बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, इस फिल्‍म में उनके साथ दिशा पटानी भी नजर आएंगी। इसका एलान ट्विटर पर नाडियादवाला ग्रैंडसन के अकाउंट से एक वीडियो शेयर करके किया गया है। इसमें दिशा पाटनी शूटिंग के लिए तैयार होती दिख रही हैं।

 

इस दौरान दिशा का लुक बेहद हॉट नजर आ रहा है। टाइगर हालही में फिल्‍म वॉर में ऋतिक रोशन के साथ नजर आये थे। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कलेक्शन भी किये। अब टाइगर अपनी अपकमिंग फिल्‍म बागी 3 के लिए बिजी हैं। साल 2018 में आई फिल्‍म बागी के दूसरे सीक्‍वेल में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी भी नजर आई थीं। इससे पहले 2016 में फिल्‍म बागी में श्रद्धा कपूर ने काम किया था। बागी 3 अगले साल 2020 में होली में रिलीज होनी की उम्मीद है।

visit : punesamachar.com