लंदन : समाचार ऑनलाईन – वर्ल्ड कप 2019 में कल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। यह मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड मैदान पर खेला जा रहा था। लेकिन, मैच के दौरान अचानक ऐसा हुआ की सब हैरान रह गए। दरअसल मैच के दौरान एक नग्न व्यक्ति मैदान पर आ गए। इसकी वजह से खेल को पांच मिनट तक रोकना पड़ा।न्यूजीलैंड की पारी के 34वें ओवर में वह नग्न व्यक्ति पिच पर आ गया। मैदान पर आने के बाद उसने करतब दिखाने शुरू कर दिए, उस व्यक्ति ने पिच पर समरसॉल्ट किया, कुछ देर मैदान पर इधर-उधर दौड़ लगाई और जब सुरक्षा स्टाफ मैदान में आए, तो उसने उन्हें भी काफी दौड़ाया।
Well this went well. #CWC19 @RiversideDurham #EngvNl #streaker pic.twitter.com/3K0MVNrNcW
— Just Beef (@Ajk316) July 3, 2019
इस दौरान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी उस व्यक्ति की हरकतों को देखते रहे। अंत में सिक्योरिटी स्टाफ ने उसे व्यक्ति को पकड़ा और उसे कपड़े पहनाए। इस विश्व कप में किसी व्यक्ति के मैदान में घुस आने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मैचों के दौरान लोग मौका मिलते ही मैदान में घुस आते हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच में तो कई दर्शक एक साथ घुस आए थे और उन्होंने खिलाड़ियों से धक्कामुक्की भी की थी।
खिलाड़ियों के सुरक्षा के लिहाज से यह एक बड़ी चूक है। हालहि में टीम इंडिया ने भी सुरक्षा को लेकर आईसीसी के रवैये से अपनी नाराजगी व्यक्त की है।