VIDEO : ऋतिक रोशन के नाना और मशहूर डायरेक्टर जे ओम प्रकाश का निधन

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड डायरेक्टर और रितिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश का आज सुबह निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। इस घटना के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। बताया जा रहा है कि वे बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों से परेशान थे। बता दें कि जे ओम प्रकाश ने आखिर क्यूं, आप की कसम, आई मिलन की बेला, आया सावन झूम के, आए दिन बहार के, आदमी खिलौना है जैसी हिट फिल्में बनाई हैं।

https://www.instagram.com/p/B02s9wDHbil/?utm_source=ig_web_copy_link

निर्देशक के निधन से बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में शोक की लहर है। अमिताभ बच्‍चन ने जे ओम प्रकाश के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्‍होंने ट्वीट किया,’ जे ओम प्रकाश, श्रेष्‍ठ प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का आज सुबह निधन हो गया… एक दयालु सौम्य मिलनसार… मेरे पड़ोसी, रितिक के दादा… उदासीन !! उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना।’ घटना की जानकारी एक्टर दीपक पाराशर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि ‘लिखा मेरे सबसे प्रिय अकंल श्री जे ओम प्रकाश का निधन लगभग एक घंटे पहले हो गया। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान एक उपहार है जो वे हमारे लिए छोड़ गए हैं। कुछ महीने पहले जब मैं उसे देखने गया था, तब ये तस्वीर खींची! ओम शांति।”

https://www.instagram.com/p/B02l-uyHAHa/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B02lmx9nqb2/?utm_source=ig_web_copy_link

ऋतिक रोशन ने अपने नाना के काफी करीब थे। उनके 92वें जन्मदिन पर ऋतिक ने एक पार्टी भी आयोजित की थी। जिसकी कई फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। नाना की फोटो शेयर करते हुए ऋतिक ने बताया था की उन्होंने पढ़ाई करने के लिए कितनी मेहनत की थी। फोटोज शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा था, नाना ने किताबों के लिए अपनी शादी की अंगूठी बेच दी थी, स्ट्रीट लैंप में पढ़ाई की थी। सोशल मीडिया पर जे ओम प्रकाश के अंतिम संस्कार का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ऋतिक रोशन नज़र आ रहे है।

https://www.instagram.com/p/B02XOgCnkZC/?utm_source=ig_web_copy_link

 दीपक पाराशर ने लिखा मेरे सबसे प्रिय अकंल श्री जे ओम प्रकाश का निधन लगभग एक घंटे पहले हो गया. भारतीय सिनेमा में उनका योगदान एक उपहार है जो वे हमारे लिए छोड़ गए हैं. कुछ महीने पहले जब मैं उसे देखने गया था, तब ये तस्वीर खींची! ओम शांति. इस पोस्ट के साथ ही दीपक पाराशर ने ओम प्रकाश के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है.