Video : मलाइका-अर्जुन के समर्थन में आये अरबाज़ खान, मीडिया को दिया करारा जवाब

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड में इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन का प्यार सुहैडलाइन बनी हुई है। दोनों अक्सर पार्टीज में साथ भी देखे जाते है। कुछ दिन पहले दोनों की शादी के चर्चे भी जोरों पर थी। हालांकि दोनों ने साफ़ कर दिया है अब वो शादी नहीं कर रहे है। उनके शादी को अब समय है। इस बीच अर्जुन-मलाइका पर अरबाज खान का बयान सामने आया है। अरबाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिया को करारा जवाब दिया है।

https://www.instagram.com/p/Byrbm1rFrnP/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब अरबाज से मलाइका और अर्जुन रिश्ते के बारे जब पूछा गया तब अरबाज ने बताया कहा कि’ पता नहीं लोग इनके ( मलाइका-अर्जुन) बारे क्या-क्या बोलते है। लोगों को कहां से पता चलता है कि दोनों रोमांस कर रहे है, शादी कर रहे है। न तो इस बारे मलाइका-अर्जुन ने खुद कन्फर्म किया है न घरवाले न ही मैंने कुछ बताया है’। आगे उन्होंने मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि पता नहीं मीडिया को कहां से ये सब खबरे पता चलती है’। ‘दोनों को एक साथ देखने का मतलब ये नहीं की दोनों रोमांस ही कर रहे है। लोगों को जो मन बोले’। आगे उन्होंने खुद केर ऊपर बात करते हुए कहा कि, मुझे ये सब से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं मेरी जिंदगी अच्छे से जी रहा हु। जब मैं शादी करूँगा, जब मुझे लगा बताना चाहिए मैं बताऊंगा’।
बात करें इनकी वर्कफ़्रंट की तो अरबाज़ खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दबंग 3’ के डायरेक्शन में व्यस्त है। जिसमें सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नज़र आएंगे। वहीं अर्जुन कपूर के पास फ़िलहाल कोई बड़ी फिल्में नहीं है। मलाइका इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर कंसर्न है। वो अक्सर जीम में पसीना बहाती नज़र आती है।