VIDEO : भारी बारिश में डूबी मुंबई, चलती बस में घुसा पानी 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – मुंबई, पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से हर तरफ हाहाकार मची हुई है। लोग परेशान है। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है। साथ ही मौसम विभाग ने 24 घंटे की चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के नॉर्थ कोंकण इलाके सहित नवी मुंबई और मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है।

इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आ रहे है। वायरल हो रहे एक वीडियो में चलती बस में पानी घुसते देखा जा रहा है। यह वीडियो बेहद खतरनाक लग रहा है। क्योंकि जैसे-जैसे बस आगे की ओर बढ़ रही है। वैसे-वैसे पानी का स्तर भी बढ़ता दिख रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बस में यात्री बैठे हुए है और बस चालक पानी के बीचों बीच बस चला रहे है।

उधर मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि किसी भी तरह की आपातकाल की परिस्थिति में नंबर 100 पर डायल कर वे मदद मांग सकते हैं।