Video : ये हैं निक जोन्स का बेडरूम रूल्स, जिन्हें प्रियंका को करना पड़ता है फॉलो

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते है। दोनों का स्टाइल काफी अलग है। प्रियंका ने जब से हॉलीवुड में कदम रखा है उन्होंने अपने आपको पूरी तरह हॉलीवुड एक्ट्रेस बना दी है। हर जगह प्रियंका अलग मेकअप में नज़र आती है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका और अमेरिकन सिंगर निक की शादी ईसाई और हिन्दू रीति-रिवाज से हुई है। दोनों की शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस होटल में हुई है। शादी से लेकर अब तक दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चे में रहे है।

भले ही दोनों के शादी को कुछ समय हो गए लेकिन इनकी पॉपुलैरिटी आज भी उतनी ही है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की खबरें आती रहती है। अब दोनों की और एक सीक्रेट सामने आई है। दरअसल बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक जोन्स ने बेडरूम रूल्स बना रखे है। इसके मुताबिक, प्रियंका हो या खुद निक कोई भी बेडरूम में मोबाइल फ़ोन लेकर नहीं जा सकता है। इस रूल्स को प्रियंका बखूबी मानती भी है। निक के मुताबिक ये रूल्स इसलिए बनाये गए है ताकि दोनों ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिता सकते। खबरों की माने तो प्रियंका सोशल मीडिया से बहुत अडिक्टेड है।

अब दोनों के बेडरूम रूल्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी कई बार दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई है। अब इंटरनेट पर यह वीडियो भी काफी देखा जा रहा है।