Video Viral : गिटार बजाकर गाना गाते नजर आई एमएस धोनी की बेटी जीवा

मुंबई : समाचार ऑनलाइन –भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर पहाड़ों में परिवार संग विंटर वकेशन मना रहे है। वर्ल्ड कप के बाद से धोनी ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। हालही में सामने आयी तस्वीरों में धोनी की बेटी जीवा मस्ती करते नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जीवा गिटार बजाते हुए एक प्यारा सा अंग्रेजी गाना गुनगुना रही हैं जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

 

https://www.instagram.com/p/B68QjEGgStF/?utm_source=ig_web_copy_link

जीवा के इस वीडियो को धोनी ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे अब तक 2.2 मिलियन लोगों ने पसंद किया है। वायरल हो रहे वीडियो में धोनी अपने होटल रूम में हैं और वहां जीवा प्यारे अंदाज में अपना गिटार बजाने का हुनर दिखा रही हैं। जीवा ‘लैंड ऑफ हारमनी’ सॉन्ग गा रही हैं। धोनी ने वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘बर्फ उसका (जीवा) बेस्ट लेकर आई है।’ इससे पहले शनिवार को धोनी और जीवा का स्नोमैन वाला वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी को को स्नोमैन बनाना सिखा रहे थे।

 

धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हो लेकिन फैंस में दिलचस्पी बनी हुई है कि वह कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे? धोनी से जब कुछ वक्त पहले बाहर रहने को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने सपाट शब्दों में कहा, ‘जनवरी तक मत पूछो।’