वेस्टइंडीज से वापस लौटे विराट कोहली, साथ में दिखी अनुष्का, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश लुक

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – वेस्टइंडीज दौरे के बाद अब विराट कोहली भारत लौटे है। इस दौरान उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। विराट के साथ अनुष्का शर्मा भी नज़र आई। दोनों काफी स्टाइलिश अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान विराट कोहली स्पोर्टी लुक में नजर आये। उन्होंने व्हाइट टी, ब्लैक डेनिम और ब्लैक जैकेट पहन रखा था। जबकि अनुष्का शर्मा ब्लू ब्लेजर और पैंट में स्टनिंग दिखीं।

अनुष्का अक्सर विराट के साथ हर टूर में नजर आती है। शादी के बाद से अनुष्का गिनी चुनी फिल्में ही की है। वह अपना ज्यादातर वक़्त विराट के साथ ही गुजारती है। एयरपोर्ट पर दोनों के हाथ में बैग दिखे। इस अंदाज में दोनों बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप किया। अब विराट का ध्यान साउथ अफ्रीका सीरीज पर है।

बता दें कि अब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट और टी 20 सीरीज खेलेगी।  वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का की पिछली रिलीज जीरो थी। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।