उत्‍तर भारतीय से मारपीट, हिरासत में शिवसेना कार्यकर्ता

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – कुछ समय पहले गुजरात से उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट कर भगाया जा रहा हैं। जिसके बाद वहां की हालात पूरी तरह बिगड़ गयी थी।  इसके साथ ही गुजरात से उत्तर भारतीयों का पलायन भी शुरू हो गया था। हालांकि प्रशासन द्वारा बाद में माहौल को नियंत्रण कर लिया गया। जिसके बाद आज ऐसी ही खबर महाराष्ट्र में देखने को मिली। मुंबई के प्रभा देवी इलाके में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एक युवक को बुरी तरह पीटा। युवक ने इस मामले की शिकायत दादर पुलिस थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने तीन लोगाें को गिरफ्तार कर लिया है।

छोटे दलों की धमक से कितनी प्रभावित होगी मध्यप्रदेश की राजनीति?

मिली जानकारी के अनुसार, खाने का स्‍टॉल लगाने की जगह को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उत्‍तर भारतीय युवक विशाल पांडेय की पिटाई कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है। गुजरात के बनासकांठा में कथित रेप की घटना के बाद उत्‍तर भारतीयों के खिलाफ गुजरातियों का गुस्‍सा चरम पर पहुंच गया था। जिसके बाद वहां की हालत काफी बिगड़ गयी थी।  इसके साथ ही भारी संख्‍या में गैर गुजरातियों को वहां से पलायन करना पड़ा था।