पुलिस के ‘व्हाट्सअप’ ग्रुप में ‘अश्लील वीडियो’, शर्म से महिला कमचारी हुई ‘लेफ्ट’

देहरादुन : समाचार ऑनलाईन – देहरादुन शहर पुलिस स्टेशन के व्हाट्सअप ग्रुप पर अश्लील वीडियो भेजने का मामला सामने आया है। यह वीडियो किसने भेजा यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन जैसे ही यह मामला पुलिस के ध्यान में आया ग्रुप से बाहर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद एक नया ग्रुप बनाया गया।यह पूरा मामला शुक्रवार को सामने आया। इसे लेकर पुलिस कर्मचारियों में चर्चा शुरू हो गई है।

एक के बाद एक कई अश्लील वीडियो आये
एक पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने अपना एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप का इस्तेमाल कई तरह की सुचनाओं के आदान-प्रदान के लिए किया जाता था। पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले चौकी के पुलिसकर्मी इसमें शामिल थे। दो दिन पहले किसी ने इस ग्रुप में एक के बाद एंक कई अश्लील वीडियो भेजा। जब यह वीडियो पुलिसकर्मियों की नजर में आया तो वे चकित हो गए। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने इस ग्रुप को छोड़ना शुरू कर दिया।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग 
इसके बाद पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिसकर्मी ने व्यक्तिगत नंबर के साथ ग्रुप के हर किसी ने तुरंत ग्रुप छोड़ने के निर्देश दिए। एक निजी नंबर से नया व्हाट्सअप ग्रुप बनाने के लिए कहा गया। अब सोशल मीडिया का इस तरह दुरुपयोग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।